फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, मासूम घायल

Tue, 30 Dec 2014 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल थाना क्षेत्र के हाइवे पर पेट्रोल पंप के पास साइकिल से जा रहे पिता-पुत्र ट्रक की टक्कर से घायल हो गए। इस हादसे में ट्रक चालक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


गांव छोटी फूफई निवासी करन सिंह (35) पुत्र छोटेलाल दो वर्षीय पुत्र भोले के साथ सोमवार शाम बाजार करने के लिए साइकिल से इकदिल आए थे। वापस लौटते समय पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। ट्रक चालक मौके से वाहन को भगा ले गया।

सूचना मिलने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और हाइवे पर जाम लगा दिया। इकदिल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने चालक को मय ट्रक के दबोच लिया। बाद में लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


यहां इलाज के दौरान पिता की सांसे थम गईं। दूसरी घटना में बसरेहर रोड पर दतावली नहर पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक दोनों बेहोशी की अवस्था में थे, इस कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी। दोनों की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच है।

टेंपो से गिरे यात्री को डीसीएस ने रौंदा, मौत
मौजा लुधियानी के गांव भरार्द निवासी रामनरेश (52) पुत्र हुबलाल सोमवार को अपनी पत्नी वीरमती और मां रामश्री के साथ भरथना बाजार करने के लिए आया था। खरीददारी करने के बाद जब वह टेंपो में बैठकर घर वापस लौट रहा थे कि भरथना-बकेवर मार्ग पर मोढ़ी गांव के पास रामनरेश टेंपो से सड़क पर गिर पड़ा। उसके सड़क पर गिरते ही सामने से आ रही डीसीएम ने उसे रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट होते ही मौके पर क्षेत्रीय लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने के बाद एसएसआर्द प्रेमचंद्र पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें