फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: जनगणना-2027 के लिए स्व-गणना को लेकर किया जागरूक

Sun, 01 Nov 2026 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना को लेकर आमजन को स्व-गणना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। रविवार को विकास भवन परिसर में आयोजित विधिक कैंप में स्व-गणना जागरूकता के लिए विशेष स्टॉल लगाया गया।
विज्ञापन

इसके माध्यम से लोगों को स्व-गणना की प्रक्रिया, महत्व और इसमें नागरिकों की सहभागिता के बारे में जानकारी दी गई। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा कि जनगणना केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भागीदारी है। इसके आंकड़ों के आधार पर विकास योजनाओं और नीतियों के निर्माण में मदद मिलती है।
उन्होंने आमजन से अपील की कि जनगणना के द्वितीय चरण के तहत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपनी और परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कराएं। साथ ही स्व-गणना में अधिकाधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करें। अधिकारियों ने कहा कि जनगणना के आंकड़ों की विश्वसनीयता के लिए प्रत्येक व्यक्ति की ओर से सही और पूरी जानकारी उपलब्ध कराना जरूरी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें