इटावा। महिला ने ससुरालीजनों से जब अपने जेवर मांगे तो उसे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। बाद में घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी स्वाति तोमर निवासी अनिल भाटिया कॉलोनी, ग्वालियर ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें उसने बताया कि सात जून 2025 को उसकी शादी इटावा के लाइन सफारी सड़क निवासी अजीत भदौरिया के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक चलता रहा, लेकिन बाद में ससुरालीजनों का रवैया बदल गया।
उसने आरोप लगाया कि उसके जेवर ससुरालीजनों के पास रखे थे। उसने जब जेवर मांगे तो उसे पीटकर जान से मारने की धमकी दी। वह मायके चली गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति अजीत सिंह भदौरिया, ससुर मान सिंह, सास सुमन देवी व जेठ सचिन पर शादी के बाद से ही लगातार परेशान करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।