फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षण में 60 में 51 अभ्यर्थी सफल

Tue, 31 Mar 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन में चल रही पुलिस भर्ती के मेडिकल परीक्षण के दूसरे दिन 60 अभ्यर्थियों में से 51 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया। असफल 9 अभ्यर्थियों में से आठ ने अपील दाखिल की। एक अभ्यर्थी की लंबाई कम होने के कारण उसे असफल घोषित किया गया। उसने अपील नहीं की।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. राकेश सिंह की देखरेख में चल रहे मेडिकल परीक्षण में दूसरे दिन सात बजे से ही पुलिस लाइन में आरक्षी एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2013 के अंतर्गत जिला स्तर पर गठित चिकित्सा परिषद द्वारा डाक्टरी परीक्षण किया गया। पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हाल में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षण कार्य संपन्न हुआ।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस भर्ती का मेडिकल परीक्षण पारदर्शी तरीके से हो रहा है। परीक्षण के लिए बुलाए गए 60 अभ्यर्थियों में से 51 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। असफल अभ्यर्थियों के अपील करने पर मंडलीय चिकित्सा परिषद कानपुर में परीक्षण के लिए तीन तारीख घोषित की हैं।
विज्ञापन


इटावा और औरैया जिले के लिए 4 तथा 11 अप्रैल की तारीख निर्धारित है। सभी जनपदों के अवशेष अभ्यर्थियों के लिए 14 अप्रैल 2015 की तारीख निर्धारित की गई है। अपील की सुनवाई मंडलीय चिकित्सा परिषद द्वारा कार्यालय अपर निदेशक यूएचएम चिकित्सालय परिसर परेड (बड़े चौराहा के पास) कानपुर में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें