फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाम अली की गजलों से सजी सैफई की शाम

Fri, 02 Jan 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्व. रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव में शुक्रवार की शाम अंतर्राष्ट्रीय गजल गायक गुलाम अली और पाकिस्तानी पार्श्व गायक अदनान सामी के नाम रही। दोनों कलाकारों ने अपनी मदमस्त आवाज का सैफई पंडाल में जादू बिखेरा।
विज्ञापन


महोत्सव पंडाल में सबसे पहले गुलाम अली ने सुरों की महफिल सजाई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित करके सांसद धर्मेंद्र यादव ने की। इसके बाद गुलाम अली ने गजलों के जरिए सभी का दिल छू लिया। उन्होंने हम तेरे शहर में आये हैं मुसाफिर की तरह...गजल सुनाई।

इसके बाद उन्होंने चुपके-चुपके रात दिन आंसू बहाना याद है..गजल सुनाकर गजल प्रेमियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सांसद प्रो. रामगोपाल यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सांसद प्रो. रामगोपाल यादव, कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद तेजप्रताप सिंह यादव, दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री अंकुर यादव, अंशुल यादव, प्रबंधक वेदव्रत गुप्ता सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री व आम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें