फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्य में हमें कोरोना के साथ रहना सीखना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। जनता कॉलेज बकेवर में कोविड-19 लिविंग विद कोरोना वायरस विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के भूतपूर्व प्रोफेसर प्रो संदीप कुमार मल्होत्रा रहे। उन्होंने कोविड-19 के वैज्ञानिक पक्षों से प्रतिभागियों को अवगत कराया । स्क्रीन शेयरिंग के माध्यम से पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन से विचार प्रस्तुत किए। समझाया कि आने वाले समय में हमें कोरोना के साथ रहना सीखना होगा।
विज्ञापन

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के लाइफ साइंस डिपार्टमेंट की प्रोफेसर डॉ. वर्षा गुप्ता ने बताया कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। उसके साथ हमें रहना सीखना होगा। इससे बचाव के लिए यह बात भी समझनी होगी कि हाथ धोना और मास्क पहनना ही सभी बड़ी सावधानी है। सर्दियों के मौसम को देखते हुए सावधानियां और ज्यादा बरतनी होंगी।
दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट आगरा (डीम्ड यूनिवर्सिटी) से पधारे वक्ता डॉ अरुण प्रताप सिकरवार ने भी कई तथ्यों से परिचित कराया। वक्ताओं ने कोरोना के बदलते रूप तथा भविष्य में आने वाली वैक्सीन पर भी चर्चा की। उन्होंने मास्क के प्रयोग, साबुन से हाथ धुलने तथा सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करने को कोरोना से बचाव का मूल मंत्र बताया।
विज्ञापन

वेबिनार के समन्वयक डॉ ललित गुप्ता ने विषय संबंधित मूलभूत विचार प्रस्तुत किए। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ अशोक कुमार पांडे ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डॉ अश्वनी कुमार मिश्र ने किया ।कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के 250 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजन सचिव डॉ धर्मेंद्र कुमार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें