फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में चालक ने पानी से भरे अंडर पास में उतार दी एंबुलेंस

विज्ञापन
मैनपुरी अंडरपास में फसी एंबुलेंस को धक्का लगाकर निकालते लोग। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। लापरवाह एंबुलेंस चालक ने गुरुवार को गंभीर मरीज की जान मुश्किल में डाल दी। चालक ने पानी से भरे मैनपुरी अंडरपास में एंबुलेंस उतार दी। बीच में जाकर एंबुलेंस बंद हो गई। दूसरी एंबुलेंस बुलाकर मरीज को अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

ढकपुरा गांव निवासी अरुण की गुरुवार को तबियत बिगड़ गई। परिवार के लोग निजी एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे। बारिश होने से मैनपुरी रेलवे अंडरपास में पानी भरा था। इसके बावजूद चालक ने एंबुलेंस अंडरपास में उतार दी। पानी के बीच में पहुंचने पर एंबुलेंस बंद हो गई। इससे मरीज की जान मुश्किल में फंस गई। तीमारदार ने दूसरे एंबुलेंस को फोन कर बुलाया। मरीज को किसी तरह पानी में फंसी एंबुलेंस से निकाला गया।
करीब आधे घंटे बाद दूसरी एंबुलेंस आई। उससे मरीज को अस्पताल ले जाया गया। आसपास मौजूद लोगों ने धक्का देकर पानी में फंसी एंबुलेंस को निकाला। सीओ सिटी अमित सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी करके लापरवाही बरतने वाले एंबुलेंस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मरीज को दूसरी एंबुलेंस में बिठालते परिजन। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें