फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : आलमपुर नरिया में प्रधान पद के उपचुनाव में पड़े 1198 वोट

विज्ञापन
नगला नरिया में मतदान केंद्र का निरीक्षण करते डीएम और एसएसपी। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत आलमपुर नरिया में प्रधान पद के उपचुनाव में गुुरुवार को कड़ी सुरक्षा में मतदान कराया गया। 1599 मतदाताओं में 1198 ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके साथ ही तीन प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मत पेटियों में बंद हो गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नगला नरिया में गुरुवार को अनुसूचित जाति प्रधानी सीट के लिए इसलिए पुनर्मतदान करना पड़ा, क्योंकि प्रधान पद पर जीते व्यक्ति ने फर्जी जाति प्रमाणपत्र प्रस्तुत कर चुनाव लड़ा था, जिसे पद से बर्खास्त कर दिया गया। उपचुनाव के लिए नगला नरिया गांव के अतिसंवेदनशील होने के कारण प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे। पूरे दिन दोनो बूथों के बाहर प्रशासन पूरी मुस्तैदी से तैनात रहा।
डीएम अवनीश राय, एसएसपी जयप्रकाश ने एसडीएम नम्रता सिंह और सीओ अतुल प्रधान के साथ निरीक्षण देखा। प्राथमिक विद्यालय में दो बूथ बनाए गए थे। एक बूथ में 566 और दूसरे में 632 वोट पड़े। प्रतिशत मतदान 70 रहा। महिला मतदाताओं में खासा जोश देखा गया।

वोट डालने के लिए लाइन में लगे मतदाता। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें