फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की रक्षा करेगी ‘रक्षा मोबाइल’

Tue, 17 Feb 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से नई पहल की गई है। एसएसपी ने सोमवार को रक्षा मोबाइल की टीमों का गठन किया है। पांच टीमों को शहर की जिम्मेदारी दी गई है। टीम चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखेगी। अगर राह चलते किसी युवती या महिला के साथ अश्लील हरकत या फिर छेड़छाड़ की गई तत्काल टीम के सदस्य आरोपी को दबोचकर उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर गंभीरता दिखाते हुए एसएसपी डॉ. राकेश सिंह ने रक्षा मोबाइल टीमों का गठन किया। टीम में शामिल होने वाली महिला सिपाहियों को विशेष प्रकार की ट्रेनिंग दी गई है। सोमवार की शाम को ईदगाह चौराहा से पांच टीमों को रवाना किया गया। टीम में एक दरोगा, एक सिपाही के साथ तीन महिला सिपाहियों को तैनात किया गया है।

रक्षा मोबाइल टीम को एक-एक वायरलेस हैंडसेट के साथ एक-एक वीडियो कैमरा दिया गया है। इससे वह घटना के वक्त वीडियोग्राफी करके मजबूत सबूत जुटा सकें। एसएसपी के पीआरओ राधामोहन द्विवेदी ने बताया कि उक्त टीमें हैंडसेट के माध्यम से पुलिस कंट्रोल रूम तथा थाना प्रभारी के संपर्क में रहेंगी। जरूरत पड़ने पर और फोर्स मौके पर भेजा जाएगा। इस प्रयास से महिलाओं, युवतियों व छात्राओं के साथ सड़क पर होने वाली छेड़छाड़ की वारदातों पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन


इन स्थानों पर रहेगी नजर
टीम नंबर एक शहर के आर्य कन्या इंटर कालेज से इस्लामियां गर्ल्स इंटर कालेज होते हुए नया शहर चौराहा तक गश्त करेगी। टीम नंबर दो पचराहा से शेराबाल बालिका इंटर कालेज होते हुए सरस्वती डिग्री कालेज टिक्सी तिराहा तक गश्त करेगी।

टीम नंबर तीन चौगुर्जी क्षेत्र के सभी कोचिंग सेंटरों, पंचायतराज डिग्री कालेज, ईदगाह होते हुए अंबेडकर चौराहा तक नजर रखेगी। टीम नंबर चार बलराम सिंह चौराहा से पक्कातालाब होते हुए केके डिग्री कालेज तक नजर रखेगी। टीम नंबर पांच गोपाल कोचिंग सेंटर फ्रेंड्स कालोनी राजपाल वाली गली से नवाब कोचिंग सेंटर विजयनगर चौराहा से बौद्ध विद्या मंदिर होते हुए कोटा टॉपर कोचिंग सेंटर तक नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें