फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने सत्याग्रह कर फूंका ईडी और केंद्र सरकार का पुतला

विज्ञापन
शास्त्री चौराहे पर ईडी और केंद्र सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शास्त्री प्रतिमा के पास सरकार और ईडी का पुतला फूंककर विरोध जताया।
विज्ञापन

पीसीसी सदस्य सुखराम सिंधी ने कहा केंद्र सरकार ईडी का दुरुपयोग कर रही है। केवल विरोधी पार्टी के नेताओं को बुलाकर उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। सरकार के विरोध में उठने वाली आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को डराने धमकाने से सरकार की जवाबदेही खत्म नहीं हो जाएगी। कांग्रेस जनता की आवाज और उनके मुद्दे को उठाने का काम करती रहेगी। सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी जनता की आवाज बनकर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ खड़े हैं, इसीलिए उन्हें ईडी के माध्यम से परेशान किया जा रहा है। प्रधानमंत्री से देश की जनता यह प्रश्न पूछना चाहती है कि डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत 80 पार हो गई। शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, कोमल सिंह कुशवाहा, संजय तिवारी, सुरेंद्र सिंह चौहान, कमला वर्मा, संजय दोहरे , कुसुमलता उपाध्याय, आलोक यादव ,सरवर अली, यशपाल यादव, रणवीर सिंह यादव, रामजीवन कुशवाहा, शिवराम यादव पूर्व प्रधान, सुरेश शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें