फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 10 Feb 2018 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
टूटी पड़ी बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र में कर्री चौकी के पास बाइक से जा रहे एक युवक को किसी वाहन ने रौंद दिया। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। युवक के सिर पर हेलमेट नहीं था। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हुई। हादसे के बाद चालक वाहन के साथ भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार की शाम नगला नयन सुख निवासी कर्मवीर सिंह (22)बाइक से किशनी की ओर जा रहा था। कर्री चौकी से कुछ ही पहले महाराजा होटल के पास किसी वाहन ने उसको टक्कर मार दी। बाइक भी बुरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। उन्हाेंने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस हादसा करने वाले वाहन का पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें