फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन से ट्रक चालक की मौत

विज्ञापन
फोटो खड़ा ट्रक और ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी निवाड़ीकला। बकेवर थाना क्षेत्र के टड़बा काछियान गांव में मौरंग पलटने के दौरान ट्रक चालक की हाईटेंशन लाइन की चपेट आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जालौन जिले के इंगोहीकला गांव निवासी चालक इंद्रसेन (२६) पुत्र बालेश्वर दयाल बुधवार को मौरंग से भरे ट्रक को टड़वा काछियान गांव में वीरेंद्र सिंह के यहां खाली करवा रहा था। जहां उसने ट्रक खड़ा किया था। वहां उसके ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजरी हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि लेबर मौरंग पलट रही थी। तभी चालक ट्रक की बॉडी के ऊपर चढ़ गया। उसी दौरान वह तेज करंट की चपेट में आया और उसकी मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे हल्का प्रभारी दर्शन सिंह सोलंकी, उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र ने शव को पोस्टमार्टम के लिए इटावा भेज दिया है। हादसे को लेकर बिजली विभाग के अवर अभियंता राजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में आई है। जांच कर उचित कार्यवाही करेंगे। पांच सड़क हादसों में दंपति समेत आठ घायल बसरेहर/इटावा। विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए पांच सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए। थाना ऊसराहार क्षेत्र के तहत आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बुधवार सुबह चैनल नंबर-127 पर कानपुर से दिल्ली जा रही एक कार डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कानपुर निवासी कार सवार दंपति बंटू व तान्या अंदर फंस गए। दोनों को यूपीडा एंबुलेंस से सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया। इसके अलावा सैफई थाना क्षेत्र में भी एक्सप्रेस-वे के चैनल नंबर 108 टिमरूआ चौराहे के पास बाइक सवार दो युवक डिवाइडर से टकराकर घायल हो गए। आजमगढ़ जिला के पकरौल मसूदपुर निवासी सुशांत सिंह दुबे और जौनपुर के गोरखनाथ यादव लखनऊ से दिल्ली बाइक से जा रहे थे। बुधवार दोपहर वह हादसे का शिकार हो गए। उन्हें भी सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है। वहीं फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के पचावली चौराहा के पास मोटरसाइकिलों की भिडं़त में वैदपुरा थाना के हजरतपुर गांव निवासी विजय कुमार घायल हो गए। उसके भाई बॉबी ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बकेवर क्षेत्र के अभियनपुर गांव निवासी सुशील उर्फ झब्बू घायल हो गया। जसवंतनगर थाना क्षेत्र में लोडर की टक्कर से संतोषपुर घाट बसरेहर निवासी विष्णु व बलरई के विमलेश घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें