फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी रेलवे के पिता शताब्दी एक्सप्रेस में चढ़ते समय चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। डाउन शताब्दी एक्सप्रेस के कोच ई-1 में टुंडला से लखनऊ जा रहे आईजी रेलवे के पिता चढ़ते समय चोटहिल हो गए। टुंडला से ट्रेन के छूटने के बाद इसकी जानकारी इटावा स्टेशन अधीक्षक व जीआरपी को दी गई। जिसमें शताब्दी एक्सप्रेस के प्लेटफार्म नंबर 3 पर रोककर उन्हें उपचार देकर लखनऊ के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

आईजी रेलवे विजय प्रकाश के पिता जयप्रकाश (75) टुंडला रेलवे स्टेशन से शताब्दी एक्सप्रेस से लखनऊ जा रहे थे। शताब्दी एक्सप्रेस के कोच नंबर ई-1 की सीट नंबर 2 पर यात्रा करने के लिए जैसे वह शताब्दी में सवार होते समय अचानक पैर फिसल जाने के कारण गिरकर चोटहिल हो गए। उनकी आंख के ऊपर चोट आई थी। टूंडला रेलवे स्टेशन से शताब्दी एक्सप्रेस के छूटने के बाद उन्होंने फोन पर इसकी जानकारी टुंडला कंट्रोलर को दी। जिसमें टुंडला कंट्रोलर ने शताब्दी एक्सप्रेस को इटावा स्टेशन पर रोककर इलाज कराने के लिए कहा गया। इसके बाद स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना व जीआरपी थाना प्रभारी शिवकुमार को घटना की जानकारी दी गई। इटावा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर सुबह 9:48 बजे ट्रेन के रुकने के बाद डॉ कुलदीप ने कोच में पहुंचकर चोटहिल जयप्रकाश के माथे पर पट्टी बांधी और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। प्राथमिक उपचार के बाद शताब्दी एक्सप्रेस को करीब 10 बजे लखनऊ के लिए रवाना किया गया। जीआरपी थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि चढ़ते समय चोट आई थी। जिसमें उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें