फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कब्रिस्तान में दिखा लकड़बग्घा, लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर के बाईस ख्वाजा कब्रिस्तान में बुधवार तड़के उस समय दहशत का माहौल बन गया जब कब्रिस्तान परिसर में एक लकड़बग्घा घूमता हुआ दिखाई दिया। सुबह नमाज पढ़ने पहुंचे अकीदतमंदों ने जंगली जानवर को देखा तो वहां खलबली मच गई। अकीदतमंदों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी और जंगली जानवर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में जंगली जानवर कब्रिस्तान परिसर में घूमता हुआ नजर आ रहा है। इलाके के लोगों का कहना है कि जंगली जानवर के दिखाई देने से डर का माहौल है इसलिए उसे जल्द से जल्द पकड़कर किसी सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए। उधर, डीएफओ विकास नायक ने बताया कि सूचना पर वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया था लेकिन लकड़बग्घा नहीं मिला। आसपास घने जंगल में जाने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें