भरथन। नगला हीरे में शनिवार रात झोपड़ी में आग लग गई। इसमें गृहस्थी और अनाज जलकर राख हो गया।
गांव निवासी दो भाई ब्रजपाल व नेत्रपाल झोपड़ी में रहते थे। चार दिन पहले दोनों के परिवार रिश्तेदारी में गए थे। शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे झोपड़ी में आग लग गई। लपटें देखकर आसपास के लोग एकत्र हो गए।
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। दमकल टीम ने ग्रामीणों की मदद से आधे घंटे बाद आग बुझाई। तब तक दोनों भाइयों की गृहस्थी जल गई। करीब एक लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका है। लेखपाल राम नरेश ने बताया कि शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।