फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: अवैध संबध के शक में पति ने साथी के साथ की हत्या

Sun, 10 Mar 2024 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप:
विज्ञापन

अवैध संबध के शक में पति ने साथी के साथ की हत्या
क्रासर
पति समेत दो आरोपियों को पुलिस हिरासत में लिया, पूछताछ जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। अवैध संबध के शक में पति ने अपने एक साथी के साथ मिलकर महिला की हत्या की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। पति के पास से महिला के जेवर भी बरामद हुए हैं। तीन दिन तक महिला का शव बंद मकान में पड़े होने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के हरिशंकरपुरम कॉलोनी में शुक्रवार को बंद मकान में पूनम (26) का शव मिलने की सूचना उसके पिता ने पुसिल को दी थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति पवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीन दिन पहले उसके हत्या होने की पुष्टि हुई है। सिर पर रोड के वार से खून का रिसाव होने की वजह से महिला की जान चली गई। महिला के शरीर पर सात चोटों के निशान मिले हैं। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया आरोपी पति पवन व उसके साथी को हिरासत में लिया गया है। पति ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने पत्नी को अवैध संबंध के शक में अपने एक साथी के साथ पूनम की हत्या की है। पवन के पास से पूनम के जेवर भी बरामद हुए हैं। पति से अभी और भी पूछताछ की जा रही है। एसएसपी ने रविवार को घटना का खुलासा करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें