फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में सहयोग के लिए सैकड़ों लोग सम्मानित

विज्ञापन
मुख्य अतिथि मनोज पोरवाल का स्वागत करते महामंत्री संजीव पोरवाल व कोषाध्यक्ष हरि पोरवाल - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद करने पर सैकड़ों लोगों को सम्मानित किया गया। सामाजिक संस्था श्री पोरवाल समाज की ओर से रविवार रात ध्रुव वाटिका में अभिनंदन व होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

संस्था के जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार पोरवाल ने बताया कि कार्यक्रम में कोरोना काल में जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को पूरा करने और मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में आर्थिक सहयोग देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया है।
मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जोनल ऑफिसर इंटेलिजेंस विभाग प्रेम नारायण पोरवाल ने कोरोना वॉरियर्स के तौर पर सिविल लाइन थाना प्रभारी रमेश सिंह, सहसों थानाध्यक्ष मदन गोपाल गुप्ता, सदर कोतवाली प्रभारी बचन सिंह सिरोही, पूर्व प्रधान नसीरपुर बोझा तनुज पोरवाल को सम्मानित किया।
विज्ञापन

साथ ही भानु प्रकाश गुप्ता, आशा देवी, अनुराग गुप्ता, पवन पोरवाल, विवेक पोरवाल, शैलेंद्र गुप्ता, आशुतोष पोरवाल समेत सैकड़ों लोगों को सम्मानित किया गया। अभिनंदन समारोह के बाद होली मिलन का कार्यक्रम हुआ। लोगों ने अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी।
साथ ही गुझिया वितरित कर रंगों के त्योहार में खुशियां बांटने का संदेश दिया। इस मौके पर भरथना नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनोज पोरवाल, चंदन पोरवाल, वेद प्रकाश गुप्ता, हरीश चंद गुप्ता, जय कुमार गुप्ता, महामंत्री संजीव पोरवाल व कोषाध्यक्ष हरि पोरवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें