संवाद न्यूज एजेंसीइटावा। बुधवार को सुबह से उमस भरी गर्मी पड़ने से लोग पूरे दिन बेचैन रहे लोग। दाेपहर में कुछ मिनटों की बूंदाबांदी के बाद उमस और ज्यादा बढ़ गई। इससे लोग पसीने से तर बतर हो गए। जो लगभग पूरे दिन बरकरार रही। ऐसे में बिजली न होने की वजह से लोगों को पंखा बंद होने से और भी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मंगलवार के अधिकतम 34 डिग्री तापमान की अपेक्षा दो डिग्री की कमी दर्ज जरूर हुई। लेकिन गर्मी 35 डिग्री जैसा अहसास करा रही थी। मंगलवार की दोपहर करीब पौन घंटे हुई तेज बारिश से दोपहर बाद लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिलने के दूसरे दिन लोग और भी ज्यादा परेशान रहे।
सावन के पहले दिन तेज बारिश होने से लोग उम्मीद लगाए थे कि सावन ने बारिश के साथ अच्छी शुरूआत की है। आगामी दो महीने कम से कम गर्मी और उमस भरे हालातों से तो नहीं जूझना पड़ेगा। लेकिन लोगों की उम्मीद सावन के दूसरे दिन ही धराशायी हो गईं। जब हल्की बदली के दौरान दोपहर करीब 12 बजे कुछ मिनटों के बाद बूंदाबांदी शुरू हुई। लगा कि मंगलवार की तरह की बारिश झमाझम न हो, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और बादल हवा में दूसरी ओर उड़ गए।
मौसम वैज्ञानिक डॉ.एसएन पांडेय के अनुसार आगामी नौ जुलाई तक मौसम का जो पूर्वानुमान है उसके अनुसार बादल छाए रहने व तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।
पानी की जांच के प्रति किया जागरूक
इटावा। नमामि गंगे तथा जलापूर्ति विभाग की ओर से नामित संस्था जेपी मेमोरियल रिसर्च एंड एजूकेशनल ट्रस्ट लगातार जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छ पानी के प्रति जागरूक कर रहा है। इसी के तहत बुधवार को ब्लॉक ताखा के सभागार में कार्यशाला में हुई। जिसमें ग्रामीणों को पानी की जांच करके दिखाकर उन्हें जागरूक किया। इस दौरान बीडीओ राज कुमार शर्मा,योगेश चंद्र शुक्ल,आकाश,रवि यादव,राजू आदि उपस्थित रहे। (संवाद)