(फोटो संख्या 29) जानकारी देता लूट का शिकार हुआ अवनीश। संवाद
बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक से मोबाइल लूटा
क्रासर
शहर में बढ़ रही लूट की घटनाओं पर नहीं लग रहा अंकुश
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। शहर में बढ़ रही लूट की घटनाओं पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है। बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि दिनदहाड़े भीड़-भाड़ वाले इलाके में लूटपाट कर रहे हैं। बुधवार दोपहर साइकिल सवार युवक से भरथना चौराहा पर बाइक पर सवार दो बदमाश मोबाइल छीन ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुट गई है।
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के मुलायम नगर निवासी अवनीश कुमार ने बताया कि साइकिल से मंडी के पास स्थित दुकान मालिक को मामा मिल से खाना देने जा रहा था। बुधवार दोपहर करीब एक बजे भरथना चौराहा से कुछ ही दूरी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से आकर मोबाइल छीन लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक बदमाश मोबाइल लेकर रफूचक्कर हो गए।
दिनदहाड़े हुई घटना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लूट के शिकार हुए अवनीश ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया गया है। घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी के फुटेज चेक किए जा रहे हैं।