फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत लाइन में ब्रेक डाउन, एक सैकड़ा गांवों गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। रायनगर से जसवंतनगर होते कैस्त विद्युत उपकेंद्र तक आने वाली हाईटेंशन लाइन में ब्रेक डाउन होने से क्षेत्र के 100 गांवों में अंधेरा फैल गया।
विज्ञापन

इस कारण शनिवार सुबह लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। विद्युत कर्मी लाइन को ठीक करने का प्रयास करते रहे लेकिन देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
शुक्रवार रात कैस्त स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र को आने वाली हाईटेंशन लाइन ब्रेक डाउन होने से पूरा सब स्टेशन ठप हो गया। इस कारण उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति करने वाले बलरई, जुगौरा व सिरसा बीबामऊ फीडर बंद हो गए।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति ठप होने से बलरई, नगलातौर, नगला सलहदी, बाउथ, बीबामऊ, नगला विशुन, सरामई, कोकावली, अंडावली, नागरी, खदिया, महामई, फकीरे की मड़ैयां, पीहरपुर समेत 100 से ज्यादा गांव अंधेरे में डूब गए।
बिजली न आने से उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी व मच्छरों के बीच रात गुजारनी पड़ी। साथ ही शनिवार सुबह बिजली आपूर्ति सुचारु न होने की वजह से इन गांवों के लोगों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

लोगों को घरेलू उपयोग के लिए पानी दूर-दराज से लेकर आना पड़ा। वहीं, मवेशी भी अपनी प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटकते देखे गए। इधर शनिवार को विद्युत टीम ने फाल्ट को ढूंढ कर उसे ठीक करने का प्रयास किया लेकिन देर शाम तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी।
बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि केबल बॉक्स ठीक किया जा रहा है। जल्द ही गांवों की बिजली आपूर्ति सुचारु की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें