फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बारिश में भरभराकर गिरे मकान, खुले आसमान के नीचे आए परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। बीहड़ क्षेत्र चकरनगर में एक सप्ताह से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। गुरुवार से शुक्रवार तक हुई बारिश से तीन किसानों के घर और टिनशेड भरभराकर गिर गईं। हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया।
विज्ञापन

पहली घटना गुरुवार सुबह खंड के नगला महानंद निवासी किसान होतम सिंह यादव के पक्के मकान में हुई। गनीमत रही कि घटना के समय होतम सिंह परिवार सहित अपने भाई के घर पर थे। सिरसा गांव निवासी राजेश यादव का कच्चा मकान भी बारिश से गिर गया। वहीं सत्यवीर यादव की दीवार और टीन की छत भी धराशायी हो गईं। लगातार बारिश से गांवों में कमजोर मकानों पर खतरा बढ़ गया है।
मकान गिरने के बाद पीड़ित परिवारों ने तहसील प्रशासन से सहायता मांगी है। सूचना मिलने पर ग्राम लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर क्षति का सर्वे शुरू कर दिया है। उपजिलाधिकारी रोहित कुमार मौर्य ने बताया कि बारिश से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर पात्र पीड़ितों को दैवी आपदा के तहत नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें