फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: झोपड़ी में लगी आग से गृहस्थी समेत शादी का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। ग्राम पंचायत बेरीखेडा के मजरा नगला सावतखां में एक फेरी लगाने वाले युवक की झोपड़ी में शुक्रवार की देर शाम आग लग गई। आग से गृहस्थी समेत बेटी की शादी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित युवक की बेटी की अगले माह शादी होनी थी।
विज्ञापन

मोहम्मद जमील खां ने बताया कि वह अपने दो लड़के अकरम व आकित व बहुओं करिश्मा व परवानों के साथ रहता है। उसकी एक बेटी खुशबू की शादी सैफई इलाके से तय हो गई थी। अगले माह शादी होनी थी। शादी को लेकर अभी से धीरे-धीरे खरीदारी शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम अचानक झोपड़ी में आग लग गई।
इसमें रखे घर गृहस्थी का सामान बख्शे व अलमारी व कपडा,बर्तन, 70 हजार रुपए नगद व सोने की व चांदी अंगूठी, तोडा,चुटिया, दस्ताने,आटा,दाल,चावल गर्म मसाला समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित पिता ने बताया कि वह उसके बेटे शादी की तैयारियाें को लेकर कड़ी मेहनत कर एक-एक सामान जुटा रहे थे। इस आग की घटना से सब जलकर स्वाहा हो गया। अब बेटी की शादी कैसे हो पाएगी। वहीं, इस घटना की सूचना पर लेखपाल राहुल चौबे ने निरीक्षण कर आग से हुए नुकसान आकलन किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को मदद दिलाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें