फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से पांच घरों की गृहस्थी जली

विज्ञापन
फोटो संख्या 02- आग लगने से जली मोटरसाइकिल - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इकदिल/भरथना (इटावा)। अलग-अलग क्षेत्रों के तीन गांवों में सोमवार को पांच घरों में आग लग गई। आंधी चलने के कारण आग कुछ ही देर में विकराल हो गई। ग्रामीणों और दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

इकदिल क्षेत्र के उधनपुरा गांव में सोमवार सुबह राजेंद्र सिंह और उनके बेटे बलराम सिंह की झोपड़ी में आग लग गई। आंधी चलने से आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग से राजेंद्र की एक बाइक, गेहूं, अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपये के साथ सारा सामान जल गया। ग्रामीणों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर आग पर काबू पाया। बलराम सिंह का भी सारा सामान जल गया। प्रधान रामकुमार ने लेखपाल और पंचायत सचिव को सूचना देकर नुकसान का सर्वे कराया।
भरथना क्षेत्र के नगला केहरी (ढकपुरा) गांव में बसंत लाल के मकान के छप्पर में आग लग गई। आंधी चलने से आग पूरे घर में फैल गई। फायरकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। नगला मिराय (बहारपुरा) में सुघर सिंह और सिपाही लाल के घर पर लगे छप्पर में आग लगी। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय लेखपाल अजय यादव ने मौका मुआयना किया। चलनिया (बेर) में भूसे के तीन कूपों में आग लग गई। जिसमें रामसेवक का 65, रघुवीर सिंह का 45 और मुकेश का 30 क्विंटल भूसा जल गया। तहसीलदार अशोक कुमार सिंह और नायब तहसील संपूर्ण कुलश्रेष्ठ ने नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें