फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर लीक होने से लगी आग, मां-बेटी झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला केशवकुंज में सिलिंडर लीकेज होने से घर में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में मां-बेटी झुलस गईं। दोनों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। आग से गृहस्थी जल गई।
विज्ञापन

केशवकुंज निवासी सुरेंद्र कुमार के घर में रखे सिलिंडर से गैस का रिसाव हो रहा था। शाम करीब छह बजे सिलिंडर के पास बैठे सुरेंद्र ने बीड़ी पीने के लिए माचिस जलाई तो सिलिंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग फैल गई। सुरेंद्र की पत्नी राजेंश्वरी (50) व बेटी सुरभि (18) ने आग बुझाने का प्रयास किया तो वह झुलस गईं।
जानकारी मिलने पर मोहल्ले के लोग पहुंचे लेकिन सिलिंडर फटने की आशंका को देखते हुए पीछे हट गए। हादसे की जानकारी पुलिस और दमकल को दी गई। सीओ सिटी अमित कुमार, कोतवाल भूपेंद्र राठी व दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। करीब 20 मिनट के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें