फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता लगते ही पुलिस ने उतरवाए होर्डिंग, बैनर

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। मैनपुरी सीट पर उपचुनाव की घोषणा के साथ ही लगी आचार संहिता का पालन कराने के लिए रविवार को पुलिस प्रशासन के अधिकारी सड़कों पर उतर आए। उन्होंने क्षेत्र में बैनर और होर्डिंग उतरवा दीं
विज्ञापन

जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी लोकसभा के अंतर्गत आता है। ऐसे में उपचुनाव की घोषणा होते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने कमर कस ली है।
रविवार सुबह तहसीलदार प्रभात राय, ईओ नगर पालिका राघवेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अब्दुल सलाम सिद्दीकी पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे। दीवार व सार्वजनिक स्थानों पर लिखे गए स्लोगन को मिटवाया। सार्वजनिक स्थलों पर चुनाव प्रचार सामग्री न लगाने की हिदायत दी। प्रचार के लिए लगीं होर्डिंग, बैनर भी उतरवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें