फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: परीक्षार्थियों से होटलों, ई-रिक्शा और ऑटो ने वसूला मनमाना किराया

विज्ञापन
फोटो 20: स्टेशन रोड पर होटल में किराए के बारे में पूछताछ करते परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
इटावा। पीईटी को लेकर जिले में आजमगढ़, जालौन, कानपुर देहात से तमाम अभ्यर्थी बृहस्पतिवार की देर रात तक पहुंच गए। हजारों की संख्या में पहुंचे यात्रियों के चलते शहर के होटलों के कमरे फुल हो गए और तमाम अभ्यर्थियों को बस और रेलवे स्टेशन परिसर में रात गुजारनी पड़ी। परीक्षार्थियों की भीड़ के चलते कई होटल संचालकों ने 200 से से 500 रुपये बढ़ा दिए थे।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों को लाने व ले जाने के लिए ई-रिक्शा चालकों ने भी दाम बढ़ा दिए। मजबूर अभ्यर्थियों को महंगा किराया देना पड़ा। अभ्यर्थियों के लिए बस और रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क भी बनाई गई थी और उन पर कर्मचारियों की नियुक्ति भी की गई। वह परीक्षार्थियों को रैन बसेरा में जाने में ठहरने की जानकारी दे रहे थे।
इसी तरह बस व रेलवे स्टेशन से ई-रिक्शा चालकों ने भी मौके का फायदा उठाया। डेढ़ गुना किराया लेकर परीक्षार्थियों को गंतव्य तक पहुंचाया गया। आजमगढ़ से परीक्षा देने आशीष सिंह बताया कि वह होटल में कमरा लेने गए थे, लेकिन साधारण कमरा एक हजार रुपये में देने की वजह से वापस लौट आए।
विज्ञापन

जालौन से आए विक्रम पाल ने कहा कि ई रिक्शा ने बस स्टेशन के 10 रुपये की जगह 15 रुपये वसूल किए। यातायात प्रभारी संजय सिंह ने बताया सभी ई-रिक्शा चालकों को निर्धारित किराया लेने के निर्देश दिए गए थे। अधिक किराया लेने की कहीं से शिकायत नहीं मिली।

डीएम ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने पीईटी के तहत बनाए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। डीएम ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए। परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाने के आदेश दिए।

फोटो 20: स्टेशन रोड पर होटल में किराए के बारे में पूछताछ करते परीक्षार्थी। संवाद

फोटो 20: स्टेशन रोड पर होटल में किराए के बारे में पूछताछ करते परीक्षार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें