फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को बंधक बना बोलेरो-नकदी लूट ली

Wed, 08 Apr 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
वैदपुरा थाना क्षेत्र के नगला हरी सिंह मोड़ के पास बाइक सवार लुटेरों ने बोलेरो से जा रहे स्वीट हाउस मालिक को बंधक बनाकर गाड़ी, नकदी, और मोबाइल फोन लूट लिया। बाद में लुटेरे उन्हें चलती गाड़ी से फेंककर भाग गए।
विज्ञापन


गांव नगला हरी सिंह निवासी योगेंद्र सिंह पुत्र पूरन सिंह की वैदपुरा कस्बा में मिठाई की दुकान है। रविवार शाम को वे अपनी दुकान बंद करके अपनी बोलेरो से गांव लौट रहे थे। वे गांव के पास पहुंचे ही थे कि बाइक सवार लुटेरों ने ओवरटेक करके उनकी गाड़ी रुकवाई।

लुटेरों ने आते ही योगेंद्र को पीटना शुरू कर दिया। फिर उन्हें बंधक बनाकर गाड़ी में डाल लिया। एक लुटेरे ने बोलेरो की स्टेयरिंग संभाली। योगेंद्र के मुताबिक गाड़ी के अंदर लुटेरे उन्हें पीटते रहे और नकदी व मोबाइल लूट लिया। बाद में चलती गाड़ी से रास्ते में फेंककर भाग गए।
विज्ञापन


योगेंद्र ने वैदपुरा थाने में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। योगेंद्र ने बताया कि लुटेरों की संख्या पांच थी। तीन लुटेरे बाइक पर सवार होकर आए थे और उन्होंने बीच रोड पर अपनी बाइक खड़ी कर दी। इससे उसे गाड़ी रोकनी पड़ी। दो लुटेरे वहां पर पहले से मौजूद थे। थानाध्यक्ष विकास राय ने बताया कि योगेंद्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है।

बाइकर्स गैंग ने बाइक-नकदी लूटी
भरथना (इटावा)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गजनियापुर की ओर जाने वाले मार्ग पर बाइक पर सवार होकर आए दो लुटेरों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए उसकी बाइक, मोबाइल व दो हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे वहां से फरार हो गए। पीड़ित में थाने पुलिस से इस संबंध में शिकायत की।

औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के मौजा ग्वारी के गांव सकरावा निवासी महेशचंद्र पुत्र सरनाम सिंह क्षेत्र के गांव नगला मोहन में अपनी रिश्तेदार के यहां आए थे। मंगलवार की सुबह चार बजे वह घर जाने के लिए बाइक से रवाना हुए।

जैसे ही वह कंढहा और गजनियापुर गांव के बीच पहुंचे तभी पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए दो लुटेरों ने ओवरटेक करके उन्हें रोक लिया। लुटेरों ने असलहों की दम पर उन्हें लूट लिया और फरार हो गए। लूट का शिकार महेशचंद्र ने इसकी सूचना अपने रिश्तेदारों को दी।

इसके बाद वह थाने पहुंचे और पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया। उन्होंने बताया कि लुटेरे उनकी बाइक, मोबाइल फोन व दो हजार रुपये लूट ले गए। थाना पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें