इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मुहल्ले में एक युवक किशोरी को बहला
फुसलाकर अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ
रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा। घटना के बाद से
आरोपी युवक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
कस्बे के एक
मुहल्ले की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी
मुहल्ले का एक युवक उसे बहला फुसलाकर घर ले गया। युवक ने किशोरी को दबोच कर
उसके छेड़छाड़ की। किशोरी ने जब विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट कर
दुष्कर्म किया।
घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने किशोरी को धमकी
दी कि यदि उसने इसकी शिकायत किसी से की तो उसे जान से मार देगा। किशोरी ने
घर आकर इसकी जानकारी अपनी मां को दी। पुलिस ने मां की तहरीर पर युवक के
खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली साथ ही किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल
भिजवाया।
घटना के बाद से युवक फरार हो गया पुलिस उसकी तलाश में
जुटी है। एसओ श्रीधर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को तलाश
किया जा रहा है।