ग्रीष्मावकाश में मिडडे मील का टीचर विरोध कर रहे हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में सर्वसम्मति से इस संबंध में निर्णय लिया गया कि कोई भी टीचर स्कूल नहीं जाएगा।
वैभव वाटिका में हुई बैठक में जिला अध्यक्ष बबुआ ठाकुर ने क हा कि वैसे भी सरकार टीचरों से तमाम बेगार कराती है इस बार तो 21 मई से 30 जून तक ग्रीष्म कालीन अवकाश भी छीनने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान स्कूल आकर बच्चे बीमार भी पड़ सक ते हैं। इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? बैठक में जिला मंत्री अहसान अहमद, मुन्ना सर्वजीत सिंह भदौरिया, प्रदीप यादव, मनोज यादव, अरूण वर्मा, प्रशंात शर्मा, विवेक गुप्ता, ममता मिश्रा, सीमा शाक्य, करूणा यादव, मोहम्मद इकबाल, सुनील यादव आदि उपस्थित थे।
उधर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ इटावा की महत्वपूर्ण बैठक बीरेंद्र कुमार दीक्षित की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से छुट्टी में मिड डे मील व्यवस्था निरस्त करने की मांग की है।
श्री दीक्षित ने कहा कि बच्चे केवल खाना खाने के लिए ही स्कूल क्याें आएंगे। चार दिन में विद्यालयों में छात्र संख्या शून्य रही है। मांग कि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा का माहौल बनाने के लिए भोजन व्यवस्था एनजीओ को सौंपी जानी चाहिए।
बैठक में महामंत्री अशोक राजपूत, रामनिवास यादव, संजय द्विवेदी, शिवकुमार राजपूत, महेश भदौरिया,मदनमोहन तिवारी,शैतान सिंह यादव,मंजुल चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।