इटावा। होली पर भीड़ के मद्देनजर उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने सहरसा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का संचालन शुक्रवार से शुरू किया है। इस ट्रेन का इटावा जंक्शन पर ठहराव होगा। इससे त्योहार पर घर आने-जाने वाले यात्रियों को दिल्ली जाने में आसानी होगी।मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि होली के चलते यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। यह ट्रेन मानसी, गोरखपुर और कानपुर सेंट्रल होते हुए इटावा जंक्शन पर सुबह 4:45 बजे पहुंचेगी। इटावा के बाद यह टूंडला, अलीगढ़, गाजियाबाद और नई दिल्ली जाएगी। वापसी में ट्रेन दूसरे दिन शाम 5:30 बजे इटावा जंक्शन पर पहुंचेगी। इसमें कुल 22 कोच हैं जिनमें एसएलआर/डी-2, सामान्य-5, स्लीपर-10, एसी तृतीय-4 और एसी द्वितीय-1 कोच शामिल हैं।