फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: हिस्ट्रीशीटर ने गोली मारकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर (इटावा)। चौबिया क्षेत्र के भदामई निवासी हिस्ट्रीशीटर ने रविवार दोपहर पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई ने पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर उसके ये कदम उठाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

भदामई निवासी प्रदीप यादव उर्फ छोटे (36) की पत्नी नीलम ने बताया कि रविवार दोपहर डेढ़ बजे प्रदीप घर पहुंचा। उसने मां और बहन के पैर छुए और घर के बाहर गली में कुर्सी डालकर बैठ गया। इसी दौरान उसने पिस्टल से अपने सिर में गोली मार ली। घटना की सूचना पर खेतों पर गया उसका बड़ा भाई राजपाल घर पहुंचा। उसने बताया कि शनिवार शाम उसकी प्रदीप से बात हुई थी। उसने बताया था कि रोजाना पुलिस घर पर आकर उससे पूछताछ कर मारपीट कर चली जाती है। इससे वह काफी परेशान था। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

घटना की जानकारी मिलने पर एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह, सीओ सैफई नागेंद्र चौबे, चौबिया व बसरेहर के थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि प्रदीप चौबिया थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस किसी तरह का कोई दबाव नहीं बना रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें