दुर्घटना के बाद मौके पर जानकारी करती पुलिस
- फोटो : ETAWAH
बकेवर। क्षेत्र के करवा खेड़ा गांव के सामने सर्विस रोड़ किनारे एक 60 वर्षीय वृद्ध का शव पड़ा मिला। शव के पास से गुजरात का आधार कार्ड व सीनियर सिटीजन कार्ड मिला है। पुलिस आधार कार्ड के आधार पर वृद्ध के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
मंगलवार दोपहर करवा खेड़ा गांव के सामने सर्विस लेन किनारे एक मौरंग गिट्टी की दुकान के सामने 60 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
सूचना पर थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास मौजूद से लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन शिनाख्त नहीं हुई।
वृद्ध की जेब से पुलिस को आधार कार्ड व सीनियर सिटीजन कार्ड मिला। जो गुजरात के कच्छ सपना नगर निवासी विश्कर्मा मदनपाल का था। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पड़े मिले आधार कार्ड व सीनियर सिटीजन कार्ड से उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।