फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: हाईवोल्टेज दावे, सिर्फ उपलब्धियां गिनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 27:::
विज्ञापन


- ऊर्जा राज्यमंत्री ने ली समीक्षा बैठक, कागजों पर 18 से 24 घंटे आपूर्ति का दावा
- सदर विधायक सरिता भदौरिया ने लाइनमैन पर लगाए रुपये लेने के आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जनपद में बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पा रही है। एक तरफ भीषण गर्मी के बीच हर रोज कई ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में 15 से 20 दिनों तक बिजली गुल रहने से लोग अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हैं, वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार अफसर फाइलों में ऑल इज वेल का राग अलाप रहे हैं।
हल्की बूंदाबांदी और तेज हवा चलते ही शहर से लेकर गांवों तक की बत्ती गुल हो जाना आम बात हो चुकी है। इसके बावजूद शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के बाद ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने जनपद की बिजली व्यवस्था को बेहतर बताते हुए सरकार की उपलब्धियां गिना डालीं।
विज्ञापन


शुक्रवार को ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत जिले में बिजली निगम की समीक्षा करने पहुंचे थे। समीक्षा बैठक में निगम के अधिकारियों ने दावा किया कि निगम को प्राप्त 71 लाख रुपये में से 56 लाख रुपये के कार्य पूरे कराए जा चुके हैं। पिछले वर्ष जहां 211 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए थे, वहीं इस वर्ष अब तक 183 ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं।
निगम के अधिकारियों ने दावा किया कि शहरों में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली दी जा रही है। साथ ही शहरों में 24 घंटे और गांवों में 48 घंटे के भीतर खराब ट्रांसफार्मर बदलने की व्यवस्था लागू है। जबकि जमीनी स्तर बिजली आपूर्ति की समस्या किसी से छिपी नहीं है। निगम के ये दावे पूरी तरह हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। कई गांवों में लोग हफ्तों से खराब ट्रांसफार्मर बदले जाने का इंतजार कर रहे हैं। समीक्षा बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, अधीक्षण अभियंता ऋषभ देव, अधिशासी अभियंता हनुमान प्रसाद मिश्रा, कृष्ण कुमार, धर्मेंद्र सोनी सहित सभी क्षेत्रों के एसडीओ मौजूद रहे।

ओवरलोडिंग खत्म करें, जवाबदेही होगी तय
ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ओवरलोडिंग की समस्या का स्थाई समाधान किया जाए। जरूरत के अनुसार बिजली भार बढ़ाकर उपकेंद्रों पर दबाव कम करें। मंत्री ने कहा कि बार-बार फुंक रहे ट्रांसफार्मरों के कारणों का विश्लेषण कर स्थाई समाधान निकाला जाए। उन्होंने बिजली कटौती और रोस्टिंग की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए समय पर जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया।


लाइनमैन कर रहे पांच हजार की अवैध वसूली
बैठक में सदर विधायक सरिता भदौरिया ने लाइनमैनों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने सीधे आरोप लगाया कि ग्राम कछपुरा में लाइनमैन ने 5,000 रुपये लेने के बावजूद काम नहीं किया। दोषी लाइनमैनों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई की जाए, लेकिन चेकिंग के नाम पर आम उपभोक्ताओं को प्रताड़ित न किया जाए। उन्होंने नगला खूबी और इकदिल क्षेत्र में कई दिनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदला जाए तथा आदर्श कालोनी व कछपुरा की समस्याओं को प्राथमिकता पर हल किया जाए।
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने भी घेरा, साहब नहीं उठाते फोन
व्यापारी नेता अनंत प्रताप अग्रवाल ने बिजली निगम की कार्यप्रणाली को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पुश्तैनी मकानों पर एक से अधिक बिजली कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं, जिससे संयुक्त परिवारों को परेशानी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम के अधिकारियों के सरकारी सीयूजी नंबर आसानी से नहीं उठते, जिससे उपभोक्ता अपनी शिकायत तक दर्ज नहीं करा पाते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें