फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। कस्बा के लखना रोड स्थित आदर्श नगर मोहल्ले में बुधवार दोपहर 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का तार अचानक टूट गया। इससे मोहल्ले में खलबली मच गई। लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी। इसके बाद तुरंत ही सप्लाई को काटकर मरम्मत शुरू की।
विज्ञापन

मोहल्ले के चंदन वर्मा, राहुल, आशीष पाल, रितेश मिश्रा, जयराम दोहरे, अमर सिंह राठौर और गोरेलाल का आरोप है कि यहां से निकले हाईटेंशन लाइन के तार जर्जर हाल में हैं इसके बाद भी बिजली विभाग तारों को बदल नहीं रहा है। यही कारण है कि तार टूटकर गिर गया। अगर कोई इस जगह पर होता तो उसके साथ अप्रिय घटना हो सकती थी। जेई लखना रामसेवक ने बताया कि गिलहरी पोल पर चढ़कर घोंसला बना लेती है जिससे इंसुलेटर फट जाता है और तार टूट जाता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन तारों को बदलने की प्रक्रिया होली के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें