फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: हाईटेंशन लाइन टूटकर छत पर गिरी, करंट से ननद-भाभी बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। लखना कस्बा के नहर पार मोहल्ले में घर के ऊपर से गुजरी 11 हजार की बिजली लाइन का तार टूटकर मकान की छत पर गिर गया। करंट की चपेट में आकर दो महिलाएं बेहोश हो गईं। घर में रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान भी फुंक गया।
विज्ञापन

गोहरे मुहाल निवासी रौनक ने बताया कि सोमवार को तेज बारिश हो रही थी। मां मीना देवी (45) रसोई में बर्तन साफ कर रही थी। इसी दौरान अचानक उनके हाथ में तेज करंट लगा और वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गईं। शोर सुनकर पास में मौजूद उनकी बुआ संगीता (40) भी करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गईं। परिजन आनन फानन दोनों को कस्बा लखना के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। रौनक ने बताया कि उनके घर की छत पर पांच वर्ष पहले बिजली निगम ने लोहे का खंभा लगाया था। खंभे से 11 हजार की लाइन मोहल्ले में जा रही है। सोमवार को तार टूटकर सीधे छत पर गिर गया, जिससे पूरे घर में करंट फैल गया। रौनक का आराेप है कि घर के ऊपर से निकली बिजली लाइन को हटवाने के लिए कई बार शिकायत की लेकिन आज तक बिजली निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की। जेई लखना रामसेवक ने बताया कि बिजली की लाइन उस जगह से 45 साल पहले से निकली है, बाद में वहां घर बना लिया गया और बिजली के खंभे को घर के अंदर कर लिया गया। इंसुलेटर पंचर होने से तार टूट गया था। नया तार लगवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें