फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: तेज रफ्तार पिकअप ने वैन में मारी टक्कर, बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर कठफोरी के पास सोमवार तड़के वैन को बेकाबू पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन पलट गई। हादसे में वैन सवार बालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि वैन सवार तिलक समारोह से लौट रहे थे।
विज्ञापन

बसरेहर क्षेत्र के चिक बस्ती निवासी अनिकेत उर्फ बिट्टू (12) पुत्र अशोक कुमार कठेरिया अपने दोस्त देवेंद्र निवासी ववनपुरा के साथ इकदिल क्षेत्र के चितभवन गांव निवासी हरगोविंद की बहन के तिलक कार्यक्रम में रविवार को शामिल होने गया था। तिलक का कार्यक्रम फिरोजाबाद में आयोजित किया गया था।
साथ में गांव के छह अन्य लोग भी वैन में सवार थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देर रात सभी लोग वैन से घर लौट रहे थे। वैन आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर कठफोरी गांव के पास पहुंची ही थी कि तभी पिकअप ने वैन में जोरदार टक्कर मार दी। राहगीरों ने वैन में फंसे घायलों को बाहर निकाला। हादसे में अनिकेत समेत वैन में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी घायलाें को क्षतिग्रस्त वैन से जिला अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद अनिकेत को मृत घोषित कर दिया। वैन सवार हरिगोविंद, राहुल, देवेंद्र और आजाद घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायल अस्पताल से अपने घर चले गए जबकि क्षतिग्रस्त वैन अस्पताल परिसर में ही छोड़ दी गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही किशोर के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। अनिकेत उर्फ बिट्टू अपने परिवार में पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। परिवार में उससे एक बड़ी बहन भी है। अनिकेत के पिता अशोक कुमार कठेरिया मजदूर हैं। हादसे के बाद मां सुखदा देवी समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें