फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक का दावा, डेंगू से नहीं हुई शिवकुमार की मौत

विज्ञापन
डाक्टरों की टीम ने मृतक शिवकुमार के परिवार के लोगों की जांच की - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। पूर्वांचल बैंक ऊसराहार के कैशियर की मौत डेंगू से नहीं हुई है। सीएचसी अधीक्षक ने यह दावा किया। वे टीम के साथ मंगलवार को कैशियर के घर पहुंचे थे। परिवार के लोगों व ग्रामीणों की जांच की गई।
विज्ञापन

ऊमरसेंडा निवासी कैशियर शिवकुमार पांडेय (58) पुत्र शंभूदयाल की सोमवार को कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। बेटे मोहित पांडेय ने बताया कि पिता को डॉक्टरों ने डेंगू से पीड़ित बताया था। मंगलवार को डॉ. अमरनाथ तिवारी, डॉ. नीरज दुबे और सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित दीक्षित शिवकुमार के घर पहुंचे।
डॉ. अमित ने कहा कि शिवकुमार की मौत डेंगू से नहीं हुई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दावा किया कि मल्टीपल ऑर्गन फेलियर और हाई बीपी के कारण मौत हुई है। बताया कि रिपोर्ट में प्लेटलेट्स सवा लाख दर्ज हैं।
विज्ञापन

उधर, गांव में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं दिखी। प्रधान प्रतिनिधि गोपाल तिवारी ने बताया कि केवल एक सफाईकर्मी है। दो कर्मचारियों की तैनाती के लिए कई बार ब्लॉक में कहा जा चुका है।
सफाईकर्मी नगला बाग, नगला भारा, नगला चंदेलन, कोठी सभी मजरों में सफाई करता है। गांव के आनंद तिवारी और प्रमोद कुमार ने बताया कि मजरे में सफाई का नंबर 4-5 दिन बाद आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें