फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकेली युवती को ब्लड देकर बढ़ाया हौसला

विज्ञापन
फोटो संख्या 41 ब्लड बैंक में रक्तदान करते ब्रजवीर सिंह यादव व सुनील अग्रवाल - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
जिला अस्पताल में दो दिन से भर्ती 26 वर्षीय युवती को खून की कमी होने पर ब्लड बैंक कर्मियों के आग्रह पर दो समाज सेवियों ने शुक्रवार को युवती को अपना खून दिया। साथ ही बीएड होने पर उसे कालेज में नौकरी दिलाए जाने का आश्वासन देते हुए 2100 रुपये भी प्रदान किए।
विज्ञापन

ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन अर्जुन सिंह ने बताया कि 26 वर्षीय रागिनी मध्यप्रदेश के भिंड जिले से आई है। रागिनी के अनुसार वह बिल्कुल अकेली है उसके माता, पिता की मृत्यु हो चुकी है।
भाई- बहन भी नहीं हैं। भिंड में अपने किसी रिश्तेदार के पास रह रही थी। खून की कमी होने पर भिंड में इलाज नहीं मिला। बृहस्पतिवार को इटावा आकर वह जिला अस्पताल में भर्ती हुई थी।
विज्ञापन

लैब टेक्नीशियन अर्जुन सिंह ने बताया रागिनी को खून की कमी थी और उसे 4 यूनिट खून की जरूरत थी। एक यूनिट खून ब्लड बैंक से चढ़ाने के बाद रागिनी के एबी प्लस ब्लड ग्रुप के रक्तदाताओं से संपर्क करने पर दो लोग सामने आए।
शुक्रवार को आईटीआई चौराहा के पास रहने वाले ब्रजवीर सिंह यादव व हैंडलूम कारोबारी सुनील अग्रवाल ने ब्लड बैंक आकर अपना खून दिया। जिसे अस्पताल में भर्ती रागिनी को चढ़ाया गया।
अर्जुन सिंह ने बताया रागिनी बीएड किए हुए है। लिहाजा ब्रजवीर सिंह यादव ने रागिनी को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया है। साथ ही लोगों और समाजसेवियों से भी युवती की मदद करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें