फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बिजली पर भारी आंधी की मार, संकट बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। तीन दिन पूर्व आई तेज आंधी और बारिश के बाद जिले की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। मंगलवार को भी जिले के 100 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी। बिजली निगम की टीमें युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुटी हैं, लेकिन कई क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल होने में अभी दो से तीन दिन और लग सकते हैं।
विज्ञापन


चकरनगर तहसील क्षेत्र के चार उपकेंद्रों से जुड़े फीडरों पर करीब 90 बिजली खंभे और 10 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इसके चलते चकरनगर ग्रामीण, हनुमंतपुरा, बिठौली और भरेह फीडर से जुड़े करीब 20 गांवों की बिजली आपूर्ति तीन दिन से ठप है। राजपुर, बछेड़ी, पालीघार, रानियां, तेजपुरा, छिवरौली, गोपालपुरा, नौगवां, गोहानी, ककरैया, खिरीटी, कंधेशीघार, रूरा अड्डा, जाजेपुरा, चौरेला और ललुपुरा समेत कई गांव प्रभावित हैं। बिजली न होने से चकरनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और ब्लॉक कार्यालय का कामकाज भी प्रभावित हुआ है। एसडीओ अजयपाल गौतम ने बताया कि अस्पताल और ब्लॉक कार्यालय की आपूर्ति जल्द बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)





जसवंतनगर। तहसील क्षेत्र में भी आंधी-बारिश से करीब 70 बिजली खंभे क्षतिग्रस्त हुए थे, जिससे 25 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। निगम की ओर से मंगलवार तक लगभग 50 खंभों की मरम्मत या प्रतिस्थापन कर कई गांवों में बिजली बहाल कर चुका है जबकि शेष 20 खंभों पर कार्य जारी है। शाहजहांपुर, पड़रपुरा, चादनपुर, ललखोर, खेड़ा बुजुर्ग और धनुआ सहित कई गांवों में बुधवार सुबह तक आपूर्ति पूरी तरह बहाल करने का दावा किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन








भरथना। अपुरपुर गांव में तेज हवाओं से संदीप कुमार के सोलर प्लांट का लोहे का स्ट्रक्चर गिर गया था। इससे 13 सोलर पैनल टूट गए और बिजली उत्पादन बंद हो गया। पीड़ित ने लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताते हुए प्रशासन से सहायता की मांग की है। वहीं बिबौली और आसपास के गांवों में करीब 40 बिजली खंभे टूट गए हैं। ग्रामीणों को मोबाइल चार्ज करने और अन्य जरूरी कार्यों के लिए जनरेटर का सहारा लेना पड़ रहा है। आपूर्ति पूरी तरह सामान्य होने में दो से तीन दिन और लग सकते हैं। (संवाद)







तेज आंधी और बारिश का कारण बिजली व्यवस्था चरमरा गई थी। हालांकि अधिकांश जगहों की आपूर्ति बाधित कर दी गई है, कुछ जगह ज्यादा खंभे टूटे हैं। इस वजह से समय लग रहा है फिर भी सभी कर्मचारियों को तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही पूरे जिले की बिजली आपूर्ति सही ढंग से बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन




ऋषभ देव, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें