फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: फिर शुरू हुई गर्मी, तापमान 41 डिग्री पार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। एक पखवाड़े तक तापमान में उतार-चढ़ाव के बाद, गर्मी ने एक बार फिर अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को इटावा में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले कुछ दिनों में लगातार वृद्धि का संकेत है।
विज्ञापन

इस अचानक बढ़ी हुई गर्मी ने लोगों के जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है और आने वाले दिनों में और अधिक गर्मी पड़ने की चेतावनी दी गई है। पिछले कुछ दिनों से मौसम अप्रत्याशित बना हुआ था लेकिन सोमवार को स्थिति और गंभीर हो गई। सुबह से ही मौसम साफ रहा और दोपहर तक तेज धूप ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया। दोपहर तीन बजे दिन का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस था और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया था।
इससे साफ है कि पिछले चार दिनों में तापमान में लगातार वृद्धि हुई है। बढ़ते तापमान की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं और लोग गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडी जगहों की तलाश कर रहे हैं। बाजारों में भी दोपहर के समय चहल-पहल कम देखी जा रही है। इस भीषण गर्मी का असर दैनिक गतिविधियों पर पड़ रहा है।मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन पांडे आने वाले दिनों में सूरज की तपिश और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें