फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरहीपुरा के सीआरपीएफ जवान की श्रीनगर में ह्दयाघात से मौत

विज्ञापन
हरनाथ सिंह फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इकदिल। जम्मू कश्मीर में तैनात सीआरपीएफ जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना की जानकारी उसके गांव इकदिल थाना क्षेत्र के बिरहीपुरा आने से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बिरहीपुरा गांव निवासी हरनाथ सिंह (41) सीआरपीएफ की 60वीं बटालियन में हवलदार थे। वह श्रीनगर में तैनात थे। बुधवार शाम मेस में खाना खाते समय उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया।
जब तक साथी जवान अस्पताल लेकर पहुंचे, उनकी मौत हो गई। रात करीब 9 बजे पत्नी आरती देवी को मोबाइल पर पति की मौत होने की सूचना सीआरपीएफ अफसरों ने दी। पति की मौत की खबर पर आरती रोते-रोते बेहोश हो गईं। उनकी हालत बिगड़ने पर निजी नर्सिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

हरनाथ सिंह अप्रैल 2003 में सीआरपीएफ में हवलदार पद पर भर्ती हुए थे। उसकी शादी 2006 में तिर्वा, कन्नौज की आरती के साथ हुई थी। उनकी तीन बेटियां खुशी (14), अक्षरा (11) और अनामिका (7) हैं।
पोस्टमार्टम के बाद एयर एंबुलेंस से उनका पार्थिव लखनऊ लाया जाएगा। इसके बाद सड़क मार्ग से पार्थिव शरीर उनके गांव बिरिहीपुरा में लाया जाएगा, जहां उन्हें सलामी दी जाएगी। जवान की मौत की सूचना पर भाजपा विधायक सरिता भदौरिया बृहस्पतिवार को गांव पहुंचीं। उन्होंने परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया।

मृतक हरनाथ सिंह की तीनों पुत्रियां- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें