फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : जिला अस्पताल में सीटी स्कैन न होने से भटक रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिला अस्पताल में दूर दराज स्थानों खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों की समस्याएं दूर नहीं हो रही हैं। बुधवार को सीटी स्कैन कराने आए मरीजों व उनके तीमारदारों को भटना पड़ा। बाद में मशीन खराब है यह नोटिस स्टाफ ने दरवाजे के बाहर चस्पा किया।
विज्ञापन

ग्राम उधन्नपुरा से आए बलराम सिंह ने बताया पुत्र कुमार के पेट में फोड़ा होने की वजह से सर्जन डॉ. मंगल सिंह को दिखाया था। पर्चे पर उन्होंने सीटी स्कैन कराने के लिए लिखा है। दो दिन से आ रहे हैं, लेकिन सीटी स्कैन नहीं हो रहा है।
बसरेहर से आए रामदास ने बताया उन्हें पत्नी रीना की छाती का सीटी स्कैन कराना है। सोमवार को पर्चा बनवाया था। सीटी स्कैन कराने मंगलवार को भी आए थे, लेकिन सीटी स्कैन नहीं हुआ। आज जानकारी हुई कि मशीन खराब है।
विज्ञापन

ग्राम सरैया भरथना से आए मनीष शाक्य ने बताया लीवर में सूजन है। उसका भी दो दिन से सीटी स्कैन नहीं हो पा रहा है। दरवाजे पर मशीन खराब की चिट लगी तो पता चला। शांति कॉलोनी निवासी ललित ने बताया उन्हें भाभी का सीटी स्कैन कराना है, लेकिन अभी नहीं हो रहा है। बताया जा रहा कि कम वोल्टेज की वजह से मशीन चल नहीं पा रही है। इस वजह से इंतजार कर रहे हैं।
कम वोल्टेज से नहीं चल पा रही मशीन
प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एके सिंह ने बताया कि इस संबंध में सीटी स्कैन के इंचार्ज विपिन से जानकारी लेने पर कम वोल्टेज की समस्या बताई गई है। सीटी स्कैन मशीन खराब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें