फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसवंतनगर के लगे पशु बाजार से पुलिस ने लोगों को खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। लंपी स्किन डिसीज का खौफ जिले में दिखने लगा है। शासन ने पशु बाजार लगाने पर रोक लगा दी है। इसी के चलते बुधवार को जसवंतनगर में लगने वाले पशु बाजार से लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया।
विज्ञापन

राजस्थान और हरियाणा में लंपी स्किन डिजीज के चलते हजारों गोवंश व अन्य पशु दम तोड़ चुके हैं। यह बीमारी उत्तर प्रदेश के 15 जिलों तक पहुंच चुकी है। पशुधन मंत्रालय ने इस बीमारी का प्रसार रोकने के लिए गाइड लाइन जारी कर दी है। इसी के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने 23 अगस्त को पशुओं के बाजारों पर अग्रिम आदेश तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। बकरी बाजार जसवंतनगर के संचालक राजीव गुप्ता बबलू ने बताया कि उन्होंने हर बुधवार को लगने वाले यहां के बाजार को न लगाने की घोषणा करवा दी थी। फिर कुछ लोग पशु लेकर आ गए थे। बताया कि जब तक शासन से हरी झंडी नहीं मिलेगी, बाजार नहीं लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें