इटावा। बुधवार को जिले में एक और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। मृतक संक्रमितों की संख्या 284 हो गई । जबकि जिला अस्पताल के एक चिकित्सक समेत छह लोग संक्रमित मिले। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं।
जिले में दो दिन से दस से कम कोरोना संक्रमित मिलने से लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। हालांकि मंगलवार को दो केस मिलने के बाद बुधवार को छह केस मिलने से लोग अभी भी कोरोना के मामले में विशेष सावधानियां बरत रहे हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 13797 है। इनमें 28 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक 13349 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। इस समय 164 सक्रिय केस बचे हैं।
5160 लोगों की सैंपलिंग हुई
जिले में बुधवार को 2978 लोगों की एंटीजन एवं 2182 की आरटीपीसीआर समेत 5160 लोगों के सैंपल लिए गए। अब तक 6 लाख 26 हजार 396 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।