इटावा। राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी रोगी खोज अभियान चलाया गया। प्रथम चरण में जिला जेल, आशा निकेतन स्कूलों में 588 लोगों की स्क्रीनिंग कर 23 लोगों का बलगम इकठ्ठा किया गया। साथ ही कोरोना की जांच के लिए टीमों ने सैंपल लिया।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. बीएल संजय, डॉ. उमेश चंद्र भटेले ने बताया टीबी एक संक्रामक रोग है जो खांसने और छींकने से फैलता है। जिन लोगों को एचआईवी व शुगर है उनको टीबी संक्रमण होने की अधिक संभावनाएं होती है। किसी भी मरीज को टीबी होने की पुष्टि होने पर उसका नि:शुल्क उपचार कराने के अलावा 500 प्रतिमाह उनके खाते में भेजा जाता है। किसी व्यक्ति के कोरोना संक्रमित मिलने पर है उनका उचित उपचार किया जाएगा।