फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क एवं सैनिटाइजर के लिए विधायक निधि से दिये पांच लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पूरे शहर को सैनिटाइज करने के लिए नगर पालिका परिषद ने करीब 50 प्रशिक्षित सफाई कर्मचारियों को लगा दिया है। शहर के सभी प्रमुख सरकारी कार्यालयों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, अस्पताल सहित भीड़ भाड़ वाले इलाकों में दवा का छिड़काव कराया जा चुका है। अब शहर की गलियों में दवा का छिड़काव शुरू कराया जा रहा है। पूरे शहर को कवर किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को हाइपो सोडियम क्लोराइड का छिड़काव कराया गया। नगर पालिका ने दवा के छिड़काव के लिए 36 स्प्रिंकलर मशीनों की खरीद की है। पूरे शहर में जागरुकता से संबंधित 80 होर्डिंग लगवाए गए हैं। लोगों को पंफलेट बांटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें