फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसरेहर के दो युवक डेंगू की चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। बसरेहर गांव के दो और युवक डेंगू की चपेट में आ गए हैं। इसमें एक को सैफई और दूसरे को आगरा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की जांच में दो और मरीजों में डेंगू के प्राथमिक लक्षण मिले हैं। उधर, अकबरपुर गांव में बीमारी फैलने से 15 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। कुछ लोगों को सीएचसी बसरेहर में भर्ती कराया गया है। बसरेहर गांव निवासी अंश यादव पुत्र वीरेश यादव और कुलदीप तिवारी पुत्र भूप किशोर तिवारी को सैफई अस्पताल की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है।
अंश का सैफई में इलाज चल रहा है। कुलदीप को परिवार के लोग पुष्पांजलि अस्पताल आगरा ले गए हैं। जिला अस्पताल में हुई 13 मरीजों की जांच में दो में डेंगू के प्राथमिक लक्षण मिले हैं। ब्लॉक के अकबरपुर गांव में बड़ी संख्या में लोग बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सपना पुत्री सुरेंद्र सिंह, निक्की पुत्री राम बहादुर, सोनवीर पुत्र राजकुमार, उत्कर्ष दुबे पुत्र महेश चंद्र दुबे , गीता देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह, अनम पुत्री मेहंदी हसन, रामजीत पुत्र अशोक, प्रवीण बेगम पत्नी मोहम्मद शरीफ नगमा पुत्री अशफाक खान को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास सचान ने बताया कि अस्पताल आने वाले मरीजों में वायरल से पीड़ित ज्यादा हैं। उन्होंने बताया कि अकबरपुर के कई मरीज आए हैं। उस गांव में टीम भेजकर जांच कराने के साथ छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें