फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसोर्स टीचर को डेंगू, तीन और में मिले लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर में एक रिसोर्स टीचर को डेंगू होने पर सैफई में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में डेंगू की जांच कराने आए 11 में से तीन लोगों में डेंगू के प्राथमिक लक्षण मिले हैं।
विज्ञापन

बलराम सिंह चौराहा निवासी एवं रिसोर्स टीचर प्रहलाद सिन्हा ने बताया कि उन्हें दो नवंबर से बुखार आ रहा था। सामान्य बुखार समझकर दवा लेते रहे। हालत में सुधार न होने तथा प्लेटलेंट्स घटकर 25 हजार हो जाने पर मंगलवार को सैफई में भर्ती कराया गया। जांच में डेंगू होने की पुष्टि होने पर डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया। अब आराम है और प्लेटलेट्स भी बढ़कर 53 हजार हो गई है। फोन पर बताया उन्हें पता ही नहीं चला कि वह कब डेंगू की चपेट में आ गए।
शहर में डेंगू बुखार की चपेट में रामनगर, विजय नगर, शांती कालोनी, शिव कालोनी के अलावा अन्य मोहल्ले शामिल हैं। डेंगू की दस्तक ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच चुका है। भरथना, महेवा, बसरेहर, बलरई जैसे कई क्षेत्र शामिल हैं। इनमें से ज्यादातर लोग बुखार होने अथवा प्लेटलेट्स कम होने पर मरीजों को सैफई, आगरा अथवा ग्वालियर ले जा चुके हैं।
विज्ञापन

इधर, सीएमओ डॉ.रविंद्र यादव का कहना है कि डेंगू को पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है। जांच होने पर डेंगू की पुष्टि होती है। जिले में अब तक डेंगू के 16 मरीज मिले हैं। उपचार के लिए मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हैं। आराम न मिलने पर सैफई भेजा जाता है और जांच कराई जाती है। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी टीमों को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें