बसरेहर। ग्राम बरालोकपुर में बुखार की चपेट में आए सात वर्षीय बच्चे मौत हो गई।
दिनेश ने बताया एक सितंबर को पुत्र पवन को बुखार आने पर चौपला स्थित पीएचसी से दवाई ली। खिलाने पर आराम हो गया। अगले दिन शाम को पवन की तबीयत अचानक फिर से बिगड़ने पर इटावा के एक निजी अस्पताल लेकर जाने पर सैफई रेफर कर दिया। यहां पहुंचते ही पुत्र ने दम तोड़ दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसरेहर के डॉ. शोभित यादव ने बताया कि बुखार से बच्चे की मौत हुई है। मृतक के पिता दिनेश, मां आरती व दो बहनों खुशी और पवित्रा समेत छह लोगों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का पता चलेगा।