इटावा। गुरुवार को जिले में तीन डॉक्टरों, चार महिलाओं व एक किशोर समेत 15 कोरोना संक्रमित मिले। 20 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई।
नोडल अधिकारी डॉ. बीएल संजय ने बताया सैफई में चार और जोधपुरा में दो संक्रमित मिले। शहर में हर्ष नगर, घटिया अजमत अली, शांति कालोनी, पुराना भरथना, ब्रजराज नगर, महावीर नगर, कुंअरा, भैंसाई, डेरा में एक-एक लोग संक्रमित मिले। 2054 संक्रमितों में 1989 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। अभी दो संक्रमित अस्पताल में भर्ती हैं। अब तक तीन संक्रमितों की मौत हो चुकी है। फरवरी में दस दिनों के अंदर 161 नए संक्रमित मिले। 430 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है।